Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनHimalayan Pledge 8000 People Join Save the Himalayas Campaign in Dehradun

हिमालय को बचाने के लिए हर व्यक्ति को देना होगा योगदान

हिमालय बचाओ अभियान के तहत देहरादून में 15 स्थानों पर 8000 से अधिक लोगों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। वक्ताओं ने हिमालय के महत्व और उसके संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। पौधरोपण और पॉलीथिन का उपयोग न करने की...

हिमालय को बचाने के लिए हर व्यक्ति को देना होगा योगदान
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 5 Sep 2024 12:46 PM
हमें फॉलो करें

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत देहरादून जिले में गुरुवार को 15 स्थानों पर आठ हजार से ज्यादा लोगों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। हिमाचल प्रदेश के सीमांत इलाके में आईटीबीपी के हिमवीरों ने भी हिमालय बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने हिमालय का महत्व, उसकी चुनौतियां और उनसे निपटने के उपाय सुझाए। पौधरोपण के साथ ही पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। कहा कि हिमालय को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। आज हिमालय कई चुनौतियों से जूझ रहा है, यदि हम अब भी नहीं संभले तो हिमालय का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। देहरादून के आरटीसी पुलिस लाइन में 200 प्रशिक्षु कॉन्स्टेबल ने आरटीसी प्रभारी अमित कुमार के मार्गदर्शन में हिमालय बचाओ की शपथ ली। इधर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय किद्दूवाला रायपुर में प्रधानाचार्य सुनील मैखुरी ने शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हिमालय से जुड़े सवाल भी पूछे। इस मौके पर राजेंद्र चंद रमोला आदि मौजूद रहे। केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला में 2200 छात्र-छात्राओं ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। हिमाचल के कल्लु के सीमांत इलाके में तैनात आईटीबीपी उत्तरी फ्रंटियर के द्वितीय कमान अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि हिमाचल में द्वितीय बटालियन के जवानों ने गुरुवार को हिमालय बचाने की शपथ ली।

एसजीआरआर इंटर कॉलेज में ली प्रतिज्ञा

देहरादून। लालपुल पटेलनगर स्थित एसजीआरआर इंटर कॉलेज में 1900 छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या डॉ. राजेश अरोड़ा ने हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हिमालय के बारे में बताया। कहा कि हिमालय का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। हिमालय से निकलने वाली नदियों से ही जीवन मिलता है, इसलिए हिमालय के प्रति सभी को सजग रहने की जरूरत है। इस मौके पर स्कूल कॉर्डिनेटर कपिल गोगिया, ब्लॉक इंचार्ज संदीप नौटियाल, अवशेष रावत, प्रियजा ढ़ौंढियाल, मुधबाला पाल, मीनाक्षी अंथवाल, पूजा रावत, अल्पी राणा, संगीता जोशी, दिनेश गैरोला, विकास पोखरियाल, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

पैरामेडिकल छात्रों ने ली हिमालय प्रतिज्ञा

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को सीआईएमएस एंड यूएचआईटी इंस्टीट्यूट में छात्रों और शिक्षकों ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय बचाने के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की भी शपथ खानी होगी। कहा कि नशे से राज्य को बचाना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

दृष्टि दिव्यांग छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के स्कूल में प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने दृष्टि दिव्यांग छात्र-छात्राओं कोक हिमालय बचाओ अभियान के तहत हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हिमालय का महत्व बताया। हिन्दुस्तान के अभियान की सरहाना की। खेल शिक्षक नरेश नयाल ने कहा कि हिमालय के संरक्षण के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

हिमालय संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: प्रो. सुरेखा

दून विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थी और शिक्षक 'हिन्दुस्तान' के हिमालय बचाओ अभियान से जुड़े। कॉलेज की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने गुरुवार को छात्र-छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने हिमालय के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

विश्वविद्यालय के करीब 150 छात्र सुबह विवि परिसर के ओपन एरिया थिएटर में जुटे। इस दौरान छात्रों ने हिन्दुस्तान टीम से हिमालय बचाओ अभियान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह एक सार्थक पहल है, जिससे निश्चित तौर पर लोगों में जागृति आएगी। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने खुद ही छात्र-छात्राओं को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई और पर्यावरण संरक्षण की अपील की।

प्रो. डंगवाल ने कहा कि आज विश्व मानव जनित और प्राकृतिक आपदाओं से बढ़ती चुनौतियों से जूझ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग का असर हिमालय पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। ग्लेशियर धीरे-धीरे पिघल रहे हैं। बरसात में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। यह भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। लिहाजा, हमें समय रहते संभलना होगा। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र-आधारित दृष्टिकोण का अपनाने पर जोर दिया। लेकिन इससे पहले जन जागरूकता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की हिमालय बचाओ मुहिम जरूर रंग लाएगी। इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। विवि की शिक्षक डा. रीना ने कहा कि छात्र अपने परिवारजनों को भी मुहिम की जानकारी दें।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें