Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsHarish Rawat Criticizes Punjab CM Bhagwant Mann s Remarks on Farmers Issues

भाजपा की भाषा बोल रहे पंजाब के सीएम मान: रावत

किसानों के मुद्दे पर मान के बयान का किया विरोध देहरादून, मुख्य संवाददाता। पूर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSun, 30 March 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा की भाषा बोल रहे पंजाब के सीएम मान: रावत

किसानों के मुद्दे पर मान के बयान का किया विरोध देहरादून, मुख्य संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर कड़ा प्रहार किया है। सोशल मीडिया में जारी अपने एक बयान में हरीश ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर मान भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह जितने घंटे सोते हैं, शायद उतने ही घंटे होश-हवाश में रहते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी ने पंजाब सरकार के किसान विरोधी रवैये को विरोध किया तो मान बिलबिला उठे हैं। अब वह भाजपा की भाषा बोल रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आज भी गठबंधन का हिस्सा है। यदि नेता पर विश्वास नहीं है तो गठबंधन की बैठक में अपनी बात उठा सकते हैं। इस तरीके के बेहूदा बयानों से आप गठबंधन को मजाक का पात्र बना रहे हैं और भाजपा को मजबूत कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें