Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsGarhwal Mandal Development Corporation Employees Union to Meet Minister for Demands

कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी संघ की बैठक में लिया फैसला नियमितीकरण, एसीपी, मकान

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 25 April 2025 04:12 PM
share Share
Follow Us on
कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समाधान के लिए पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के मुख्यालय राजपुर रोड में कर्मचारी संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनमोहन चौधरी ने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर जा रहा है। कर्मचारी संघ संघर्ष को तैयार है, लेकिन उससे पहले विभागीय मंत्री और मंत्री से मिलकर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों को नियमितीकरण, एसीपी लागू करने, मकान किराया भत्ता देने और मिनिस्टीरियल कैडर को स्टॉप पैटर्न में लाने जैसी प्रमुख मांगो को प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में कर्मचारी संघ का विस्तार भी किया गया। जिसमें लक्ष्मी नारायण नवानी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इसके अलावा वासुदेव थपलियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन बडोनी को जिला अध्यक्ष, प्रभा चमोली को जिला उपाध्यक्ष, आशा गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममता खत्री, सुनील पुरोहित को जिला मंत्री बनाया गया। वहीं सुरेंद्र रावत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। प्रमिला बूढ़ाकोटी को जिला उपाध्यक्ष, साधना शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दीपक गैरोला को जिला महामंत्री, नीतीश नेकोटी को सह मंत्री बनाया गया।

बैठक में अजयकांत शर्मा, बीएम जुयाल, रविंद्र राणा, सुरेंद्र सरियाल, रमेश चंद शर्मा, कमल सिंह रावत, मधु सेमवाल, साधना शर्मा, मनोज पुरोहित आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें