असम राइफल्स के वारंट अफसर का मणिपुर में बलिदान
देहरादून निवासी असम राइफल्स के वारंट अफसर फूलचंद यादव मणिपुर में बलिदान हो गए। उनका निधन 28 जनवरी को हृदयगति रुकने से हुआ। पार्थिव देह को देहरादून लाकर अंतिम दर्शन के बाद हरिद्वार में अंतिम संस्कार...

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। असम राइफल्स में तैनात देहरादून निवासी वारंट अफसर मणिपुर में बलिदान हो गए। बीते 28 जनवरी को तड़के उनका निधन हुआ। गुरुवार सुबह पार्थिव देह देहरादून में इंदिरानगर स्थित आवास पर पहुंची। वहां से हरिद्वार ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
फूलचंद यादव (उम्र 55 वर्ष) निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, बसंत विहार 33 असम राइफल्स भर्ती हुए थे। हाल में वह बतौर वारंट अफसर मणिपुर में तैनात थे। सेना के जन संपर्क अधिकारी देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 28 जनवरी की सुबह हृदयगति रुकने से उनका निधन हुआ। मणिपुर में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव देह दून पहुंची। गुरुवार सुबह देह को आवास पर ले जाया गया। अंतिम दर्शन के बाद फूलचंद यादव की देह को हरिद्वार ले जया गया। वहां मुखाग्नि दी गई। फूलचंद 11 दिसंबर 1990 को असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। 34 वर्ष, एक महीना नौकरी करने के बाद वह बलिदान हुए। घर उनकी पत्नी कमलेश यादव, बेटी शीतल यादव और बेटा शिवम यादव निधन की सूचना के बाद गमगीन हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।