Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Protests Price Hike of LPG Cylinder and Fuel Excise Duty

कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर को महंगा करने पर जताया एतराज

कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि और पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने इसे आम जनता पर आर्थिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 8 April 2025 04:13 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर को महंगा करने पर जताया एतराज

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि और पेट्रोल-डीज़ल पर दो रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के केंद्र सरकार के ताज़ा फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस ने इसे आम जनता पर एक और आर्थिक प्रहार करार दिया। कांग्रेस देहरादून महानगर के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि सरकार को आम लोगों के सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कीमतों में वृद्धि से गरीब और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता पर बोझ डालने का काम कर रही है। बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस ली जानी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें