Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsConclave of 200 Newly Formed Forest Panchayats in Tyuni with District Magistrate s Presence

कोटी कनासर में 200 नवगठित वन पंचायतों का कान्क्लेव होगा

त्यूनी के कोटी कनासर में इस महीने के अंत में 200 नवगठित वन पंचायतों का कान्क्लेव होगा। जिलाधिकारी सविन बंसल तीन दिन तक यहां रहेंगे। इस दौरान बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 4 March 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
कोटी कनासर में 200 नवगठित वन पंचायतों का कान्क्लेव होगा

त्यूनी के कोटी कनासर में इस महीने के अंतिम सप्ताह में 200 नवगठित वन पंचायतों का कान्क्लेव होगा। जिलाधिकारी सविन बंसल खुद तीन दिन तक यहां प्रवास करेंगे। इस दौरान त्यूनी में बहुउद्देश्यीय शिविर भी लगाया जाएगा। साथ ही हनोल के मास्टर प्लान में स्थानीय लोगों, पुरोहितों के साथ चर्चा कर उनके सुझावों को शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के दुर्गम क्षेत्रों को प्राथमिकता देने के दिशा-निर्देश बीच त्यूनी क्षेत्र में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस दौरान तीन दिन तक खुद जिलाधिकारी भी त्यूनी में मौजूद रहेंगे। यहां नई वन पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा। इन्हें जिला प्रशासन की ओर से पहली बार आपदा मद में धनराशि प्रदान कील जा रही है। ताकि वन पंचायतों को सुदृढ़ किया जा सके और वनाग्नि रोकने में मदद मिल सके। इससे फायर वाचर की क्षमता भी बढ़ेगी। इस दौरान यहां बहुउद्देश्यीय शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य कैंप में लोगों की सेहत जांची जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि बहुउद्देश्यीय कैंप में आनी वाली शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें