देवभूमि ब्राह्मण समिति का नागरिक सुरक्षा में सहयोग का निर्णय
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की सभा में सदस्यता अभियान और नागरिक सुरक्षा में सहयोग का निर्णय लिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने युद्ध जैसी स्थिति में समाज के दायित्वों की चर्चा की।...

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की सभा में समिति के सदस्यता अभियान, नागरिक सुरक्षा में सहयोग करने का निर्णय लिया गया। एलीट पटेल नगर में हुई सभा में केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में युद्ध जैसी स्थिति में ब्राह्मण समाज को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह निष्ठापूर्व करना है, नागरिक सुरक्षा संगठन के साथ मिल विपरीत स्थिति में अपने परिवार व आस पास के नागरिकों की सुरक्षा करनी है। हवाई हमले जैसी स्थिति में स्वयं का बचाव करते हुए कार्य करने हैं। संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी है। सभा में समिति द्वारा आयोजित तीज उत्सव, वृक्षारोपण, स्वतंत्रता दिवस, करवा चौथ, भगवान परशुराम जन्म स्थान रेणुकाधाम की एक दिनी यात्रा आदि कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। मौके पर संरक्षक रामनरेश शर्मा, आभा बड़थ्वाल, सचिव रुचि शर्मा, अभय उनियाल, अजय वशिष्ठ, राजेश पंत, भारती जोशी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।