Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsBJP Leader Criticizes Congress s Kedarnath Yatra as Hubris

केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा कांग्रेस का अहंकार : गैरोला

केदारनाथ उपचुनावों में भाजपा की जीत तय देहरादून, मुख्य संवाददाता। भाजपा के

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 12 Sep 2024 05:24 PM
share Share
Follow Us on
केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा कांग्रेस का अहंकार : गैरोला

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता और 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को उनका अहंकार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह यात्रा अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए निकाल रही है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए गैरोला ने कहा कि कांग्रेस को अपना अहंकार कम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यात्रा राजनीतिक ढोंग से अधिक कुछ भी नहीं है। केदारघाटी की जनता भी इस सच्चाई को अच्छी तरह जानती है और इससे कांग्रेस को कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक चुनाव को गंभीरता से लेती है और इसीलिए चुनाव के लिए पार्टी का कैडर जुट गया है। वहां ब्लॉक, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक की योजनाएं बनाकर उनके क्रियान्वन पर भी काम शुरू कर दिया गया है। इसलिए केदारनाथ में भाजपा की जीत तय है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत के आरोपों पर बोलते हुए हुए उन्होंने कहा कि हरदा पर तो आज भी भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें इस मुद्दे पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें