Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsWater Crisis in Amoli Village Champawat Residents Protest

अमौली के ग्रामीणों ने बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया

चम्पावत के अमौली ग्राम पंचायत में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि 8 मार्च से पानी की किल्लत है। प्रधान प्रशासक की अगुवाई में उन्होंने प्रदर्शन किया और जल संस्थान से समस्या के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 16 March 2025 11:23 AM
share Share
Follow Us on
अमौली के ग्रामीणों ने बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया

चम्पावत। पाटी विकासखंड के अमौली ग्राम पंचायत में पेयजल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते आठ मार्च से क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार है। विरोध में ग्रामीणों ने बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। पाटी के अमौली में ग्रामीणों ने प्रधान प्रशासक के नेतृत्व में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि गांव में बीते एक सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कहा कि रैंगलबैंड के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस संबंध में जल संस्थान से कई बार गुहार लगाई। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पानी आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सूरज भट्ट, बबलू भट्ट, उर्मिला देवी, कविता भट्ट, दीपा भट्ट, केशवी देवी, पुष्पा देवी, मोहन भट्ट, हेमा भट्ट, प्रमोद भट्ट, शेखर भट्ट आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।