स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 105 वर्षीय पत्नी नंदा देवी का निधन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डॉ. भवानी दत्त पुनेठा की पत्नी नंदा देवी (105) का निधन किच्छा में हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्रों ने किया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया और दो...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डॉ. भवानी दत्त पुनेठा की पत्नी नंदा देवी (105) का निधन सोमवार को किच्छा में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किच्छा में ही किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र श्रीकृष्ण पुनेठा और हरीश पुनेठा ने दी। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने शोक जताया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क भुमलाई में क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने बताया कि भुमलाई की मूल निवासी और हाल निवास किच्छा में रहने वाली मृतका नंदा देवी ने अपने जीवन में कई सामाजिक कार्यों में बढचढकर हिस्सा लिया। उनके निधन पर ग्राम प्रधान प्रशासक भास्कर राय, एडवोकेट विपिन पुनेठा, गोपाल सिंह, संजीव राणा, मोहन पुनेठा, राजू कुमार, संदीप कुमार, नवीन सिंह माहरा आदि ने शोक जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।