Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsTravelers Drugged and Robbed by Gang in Tanakpur

दो यात्री बने जहरखुरान के शिकार

टनकपुर में जहरखुरान गिरोह ने शिमला से आए दो यात्रियों को बेहोश कर 9,500 रुपये लूट लिए। यात्रियों को 108 वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहोशी के बाद महेश लाल और चंद्र प्रकाश ने बताया कि उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSat, 26 April 2025 12:18 PM
share Share
Follow Us on
दो यात्री बने जहरखुरान के शिकार

टनकपुर। जहरखुरान गिरोह ने दो यात्रियों को शिकार बना लिया। जहरखुरानों ने दोनों यात्रियों से साढ़े नौ हजार रुपये लूट लिए। उपचार के बाद दोनों यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शिमला से टनकपुर पहुंची बस के दो यात्री सोते रहे। कंडक्टर के जगाने के बाद भी दोनों यात्री नहीं उठे। जिसके बाद यात्रियों को 108 वाहन से उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में होश आने के बाद 38 वर्षीय यात्री महेश लाल निवासी ग्राम तोली पिथौरागढ़ और 32 वर्षीय चंद्र प्रकाश कंडेल निवासी जिला कैलाली नेपाल ने बताया कि उन्हें रास्ते में किसी ने पेय पदार्थ पीने को दिया। जिसके बाद वे बेहोश हो गए। महेश ने बताया कि उससे 3500 और चंद्र प्रकाश ने बताया कि उससे छह हजार रुपये की नगदी लूट ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें