Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsTragic Death of Pilgrim at Purnagiri Temple Due to Heart Attack

पूर्णागिरि दर्शन को आई महिला श्रद्धालु की मौत

टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आई एक महिला श्रद्धालु की हृदय गति रुपूर्णागिरि दर्शन को आई महिला श्रद्धालु की मौतपूर्णागिरि दर्शन को आई महिला श्र

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतMon, 12 May 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णागिरि दर्शन को आई महिला श्रद्धालु की मौत

टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आई एक महिला श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दमखोदा थाना देवरनिया बरेली निवासी 36 वर्षीय चंद्रकली पत्नी प्रमोद कुमार अपने परिजनों के साथ पूर्णागिरि दर्शन को आई थी। सोमवार सुबह भैरव मंदिर से पैदल माता के दर्शनों को जाते वक्त महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस के जरिए महिला को उपचार के लिए टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले श्रद्धालु की मौत हो चुकी थी। बताया कि प्रथमदृष्टया ह्दय गति रुकने से महिला की मौत होने का आशंका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें