Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsRoad Construction Approved Dhakna-Maurlekh-Malladhami-Saun-Khetikhan Road to Reduce Distance by 17 Km

चम्पावत-ढकना-खेतीखान मोटर मार्ग का होगा निर्माण

जिला मुख्यालय से ढकना-मौरलेख-मल्लाधामीसौन-खेतीखान मोटर मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा। ग्रामीणों की सहमति के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे चम्पावत से खेतीखान की दूरी 17 किलोमीटर...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतTue, 4 March 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
चम्पावत-ढकना-खेतीखान मोटर मार्ग का होगा निर्माण

जिला मुख्यालय से ढकना-मौरलेख-मल्लाधामीसौन-खेतीखान मोटर मार्ग का जल्द निर्माण किया जाएगा। करीब 17 किमी लम्बाई की सड़क निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणो के साथ खर्क पल्ला गांव में बैठक कर आपत्तियां हासिल की गई। जिसके उपरांत सभी ग्रामीणों ने समरेखन विवाद को सुलझाकर सड़क निर्माण के लिए आम सहमति बनाई गई है। नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि वर्षों पुरानी जनता की मांग थी जो अब बहुत जल्द पूर्ण होगी।मुख्यमंत्री घोषणा में यह कार्य कराया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण होने से चम्पावत से खेतीखान की दूरी लगभग 17 किलोमीटर कम हो जाएगी। जिससे लोगों के समय एवं ईंधन दोनों की बचत होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं सहित सभी क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस सड़क को लेकर चम्पावत जिला विकास संघर्ष समिति की ओर से लंबे समय से किया जा रहा आंदोलन रंग लाया है। संघर्ष समिति के बसंत तड़ागी, दिनेश पांडेय, विनोद चौधरी,अ म्बा दत्त फुलारा, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, कपिल खर्कवाल, योगेश खर्कवाल, हेम खर्कवाल, दीपक खर्कवाल, किशोर खर्कवाल, दिलीप सिंह कठायत, दान सिंह कठायत, महेश सिंह, मोहन सिंह, जगदीश चंद्र जोशी,केशव राम, कमल सिंह, नवीन जोशी, महेश सिंह, राम सिंह, दीपक चंद्र, अमित खर्कवाल, अशोक खर्कवाल, मनोज सिंह,गोविंद सिंह,दिनेश खर्कवाल,भगवान सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें