चम्पावत में बारिश से तापमान में गिरावट आई
- बीते 24 घंटे में लोहाघाट में हुई सर्वाधिक 21.50 एमएम बारिशचम्पावत में बारिश से तापमान में गिरावट आईचम्पावत में बारिश से तापमान में गिरावट आईचम्पावत

चम्पावत। चम्पावत में बीते दो दिन से हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। चम्पावत में बीते दो दिन से बारिश हो रही है। सोमवार तड़के भी यहां बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में बदलाव आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में लोहाघाट में सर्वाधिक 21.50 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा चम्पावत में 20 एमएम, बनबसा में एक और पाटी में तीन एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
सोमवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।