Police Arrest Nepali Man with 1 22 kg Charas in Almora पाटी में 1.22 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsPolice Arrest Nepali Man with 1 22 kg Charas in Almora

पाटी में 1.22 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार को 1 किलो 22 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के राम प्रसाद शर्मा को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान हुई। आरोपी के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 15 June 2025 02:53 PM
share Share
Follow Us on
पाटी में 1.22 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार को चरस के साथ नेपाली मूल के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पाटी थाने के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें पाटी थाने के वालिक भेंटी रोड गुरना गधेरे से राम प्रसाद शर्मा निवासी गांव सोता वार्ड नंबर पांच थाना एवं जिला दैलिख अंचल भेरी नेपाल हाल निवासी धारानौला अल्मोड़ा के कब्जे से 1 किलो 22 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पाटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, हेड कास्टेबल सुरेश चंद्र, प्रकाश कठायत, कमल गोस्वामी, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।