Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsHanuman Burns Lanka in Ongoing Ram Leela Performance in Pati

पाटी में हनुमान ने जलाई सोने की लंका

- रामलीला देखने बड़ी संख्या में उमड़ रहे दर्शकपाटी में हनुमान ने जलाई सोने की लंकापाटी में हनुमान ने जलाई सोने की लंकापाटी में हनुमान ने जलाई सोने की लंका

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतTue, 6 May 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
पाटी में हनुमान ने जलाई सोने की लंका

पाटी, संवाददाता। पाटी में रामलीला मंचन जारी है। रामलीला के 12वें दिन हनुमान ने सोने की लंका जलाई। इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष गीता जोशी और आशा ब्लॉक संगठन की अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय ने किया। पाटी की रामलीला में सोमवार रात विभीषण गृह, हनुमान सीता का अशोक वाटिका में मिलना, अक्षय कुमार वध, मेघनाद का हनुमान को बंधक बनाना, हनुमान की पूंछ में आग लगाना और लंका जलाने तक की लीला का मंचन किया गया। रावण की भूमिका उत्तम सिंह मेहता, मेघनाद की प्रकाश जोशी, विभीषण की ललित गहतोड़ी, हनुमान की भूमिका नवनीत गहतोड़ी ने निभाई।

इस दौरान महामंडलेश्वर लोक सांस्कृतिक की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और वनाग्नि पर आधारित नाटक पेश किया। रामलीला निर्देशक महेश गहतोड़ी और सुरेश चंद्र भट्ट ने किया। रामलीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल, उपाध्यक्ष महेश जोशी, व्यवस्थापक बहादुर सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, उप कोषाध्यक्ष जगदीश टकवाल, सचिव पीतांबर गहतोड़ी, उप सचिव दीप जोशी, उद्घोषक सतीश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, ललित सोराड़ी, आनंद सिंह मेहता आदि ने सहयोग दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें