गर्मी के मौसम में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए लोग
- चम्पावत में बारिश होने से तापमान में गिरावट आईगर्मी के मौसम में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए लोगगर्मी के मौसम में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए लोग

चम्पावत। चम्पावत के लोग गर्मी के मौसम में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए। यहां बीती देर सायं और तड़के बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने सुबह शाम स्वेटर और जैकेट पहने। चम्पावत में सोमवार को सुबह बादल छाए रहे। इस दौरान चलने वाली हवा से तापमान में गिरावट आ गई। यहां रविवार देर सायं और सोमवार तड़के बारिश हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। हालांकि पूर्वान्ह में बादलों के बीच धूप खिलने से मौसम में सुधार हुआ। लेकिन अपरान्ह करीब डेढ़ बजे बूंदाबादी से तापमान में फिर से गिरावट आ गई।
इधर बारिश से फसलों और सब्जियों को काफी फायदा पहुंचा है। जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने बताया कि बारिश से पेड़ों में लगे फलों, सब्जियों और आलू की फसल को फायदा पहुंचा। सोमवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।