Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsCelebration of Holi in Tanakpur A Night of Traditional Songs and Festivities

श्याम सुंदर तोरे मुंह की गारी नीकी लगत है...

टनकपुर में बैठकी होली का आयोजन हुआ, जिसमें होल्यारों ने कई होली गीत प्रस्तुत किए। डॉ़ विनोद जोशी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. पंकज उप्रेती ने अपने संगीत के साथ होली का आनंद लिया। हल्द्वानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतWed, 19 Feb 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
श्याम सुंदर तोरे मुंह की गारी नीकी लगत है...

टनकपुर में बैठकी होली की धूम मची। इस दौरान होल्यारों ने तमाम होली पेश की। उपजिला अस्प्ताल में तैनात डॉ़ विनोद जोशी के आवास में मंगलवार देर शाम बैठकी होली का गायन किया गया। टनकपुर डिग्री कॉलेज में संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने श्याम सुंदर तोरे मुंह की गारी नीकी लगत है.. होली पेश की। हल्द्वानी से आए तबला आचार्य धीरज उप्रेती की संगत में होल्यारों ने कई होली गीत पेश किए। गोपाल दत्त गहतोड़ी ने बीतत रैन गिनत हम तारे.. की प्रस्तुति दी। किशोर खर्कवाल ने आज राधे रानी चली वृज नगरी धूम मची है.. होली पेश की। यहां डॉ़ जितेंद्र जोशी, हेम कलखुड़िया, विजय बिष्ट, बसंत राय, मनोज, सतीश भट्ट, गणेश जोशी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें