Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsBus Accident on National Highway 26 Passengers Safe Despite Flip

सिन्याड़ी के पास पलटी रोडवेज की बस, दो घायल

चम्पावत में नेशनल हाईवे पर सिन्याड़ी के पास एक रोडवेज बस पलट गई। बस में 26 यात्री और चालक थे, सभी सुरक्षित हैं। दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया है। बस...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतMon, 10 March 2025 11:57 AM
share Share
Follow Us on
सिन्याड़ी के पास पलटी रोडवेज की बस, दो घायल

चम्पावत। नेशनल हाईवे में सिन्याड़ी के पास रोडवेज की एक बस सड़क में पलट गई। बस चालक समेत सभी 26 यात्री सुरक्षित हैं। दो यात्रियों को मामूली चोट लगी है। दुर्घटना की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। रोडवेज की बस दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही थी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3201 सिन्याड़ी के पास सड़क में पलट गई। हादसे में बस में सवार कुल 27 लोग सवार थे। इनमें चालक, 22 महिला और चार पुरुष यात्री शामिल हैं। जबकि परिचालक बस में नहीं था। हादसे में इंद्रा राठौर और कल्पना सिंह दोनों निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोट आई है। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इधर एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि बाद में सभी यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से पिथौरागढ़ रवाना कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।