Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day Party Strengthens Roots and Commitment

भाजपा ने विचारधारा से नहीं किया कभी समझौता: पांडेय

उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर कहा कि पार्टी अपने संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते वट वृक्ष के रूप में खड़ी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 6 April 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने विचारधारा से नहीं किया कभी समझौता: पांडेय

उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि पार्टी लम्बे एवं लगातार संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते आज पार्टी वट वृक्ष के रूप में है। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पांडेय ने कहा कि राष्ट्र प्रथम को धुरी मानने वाली भाजपा ने कभी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को सशक्त बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। पांडेय ने जनसंघ से लेकर भाजपा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विचारधारा की जानकारी दी। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा गया कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की बदौलत आज विकास कार्यों की रफ्तार में असाधारण रूप से तेजी आई है। जिन उद्देयों के लिए भाजपा का गठन हुआ, उसी पर संगठन कार्य कर रहा है। कहा कि जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखजी, एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भाजपा के पहले अध्यक्ष पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जिन राष्ट्रवादी सिद्धांतों के साथ संगठन का गठन किया था, भाजपा उसी के अनुरूप देशहित में निर्णय लेकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सभासद प्रेमा चिलकोटी, नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, कैलाश अधिकारी, भावना चिलकोटी, जगदीश अधिकारी, भावना सेठी, प्रकाश पांडेय, जगदीश पनेरू, एमसी जोशी, आनंद अधिकारी, एनडी गड़कोटी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें