भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला
- पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दीभाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालाभाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालाभाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंड

बाराकोट। बाराकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर सायं कैंडल मार्च निकाला। जबकि शुक्रवार को ग्रामीणों ने रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार शाम मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने बाराकोट बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन बाजार तक कैंडल मार्च निकाला। यहां राजू अधिकारी, मदन जोशी, नंदा बल्लभ बगौली, योगेश जोशी, राजेश अधिकारी, सुनील वर्मा, सोनू अधिकारी, दीपक अधिकारी, शुभम गोस्वामी, निखिल अधिकारी, सूरज बिष्ट, संजय वर्मा मौजूद रहे। इधर शुक्रवार को ग्रामीणों ने रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री मनोज जोशी के नेतृत्व में वरदायिनी मंदिर से महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने स्टेशन बाजार से खड़ी बाजार तक रैली निकाली। उन्होंने केंद्र सरकार से सख्त कार्यवाही की मांग की। यहां त्रिभुवन चौधरी, गिरीश जोशी, जनार्दन जोशी, दीपक जोशी, योगेश जोशी, सुभाष जोशी, पुष्पा जोशी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।