Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsStudents Gain Insights on Fisheries for Self-Employment at PG College Karnaprayag

मत्स्य पालन की जानकारी दी

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में छात्रों ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञ हर्षवर्धन नौटियाल ने बताया कि यह स्वरोजगार का एक स्रोत हो सकता है। उन्होंने बत्तख और मुर्गी पालन के फायदे...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीTue, 4 March 2025 03:54 PM
share Share
Follow Us on
मत्स्य पालन की जानकारी दी

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मत्स्य पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। मत्स्य पालन विशेषज्ञ हर्षवर्धन नौटियाल ने विद्यार्थियों से कहा कि मत्स्य पालन से स्वरोजगार उत्पन्न किया जा सकता है। साथ ही मत्स्य पालन इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए एवं भारतीय परम्परा में वास्तु शास्त्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वे मत्स्य पालन के साथ बत्तख एवं मुर्गी पालन भी करते हैं। बत्तख एवं मुर्गी के फूड वेस्ट का सेवन मछलियां करती हैं। इस प्रोसेस में लागत कम आती है एवं मुनाफा अधिक है। मत्स्य पालन के माध्यम से एक्वेरियम का काम भी किया जा सकता है, जिससे काफी मुनाफा कमाया जा सकता है। महाविद्यालय की छात्राओं साहिबा और आरजू ने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित वस्तुओं को दिखाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें