गैरसैंण पहुंचने पर गौड़ का स्वागत
गैरसैंण में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर नमन किया और धामी सरकार का आभार व्यक्त किया।...

गैरसैंण। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ निवासी गैड़ का रविवार को गैरसैंण पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दर्जाधारी भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर उनको नमन किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं से साथ दर्जाधारी गौड़ ने ब्लॉक सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि धामी सरकार ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह सदा उनके आभारी रहेगें। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सदा तत्पर रहे हैं और हेंगे। इस अवसर पर प्रमुख शशि सौरियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, नगर अध्यक्ष हुकम नेगी, जगमोहन कठैत, हीरा प्रसाद गौड़, मंगल नारायण, कुसुमतला गैड़ी, लाजवंती गौड़, बागेन्द्र लाल, संत राम, जितेन्द्र मेहरा, कस्तूरा देवी, हीरा फनियाल, लीलाधर जोशी, दिनेश गौड़, विरेन्द्र टम्टा , कृष्णा नेगी, महेश जुयाल, दयाल सिंह आदि कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।