Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsUnknown Thief Robs Elderly Woman in Lakhani Village Uttar Pradesh

गरुड़ में घर में घुसकर वृद्धा से लूटपाठ

राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ के लखनी गांव में एक अज्ञात चोर ने बुजुर्ग महिला रेवती देवी के घर में घुसकर लूटपाट की। चोर ने महिला के कान के झुमके और दस हजार की नकदी चुरा ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 12 May 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
गरुड़ में घर में घुसकर वृद्धा से लूटपाठ

राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ के लखनी गांव में रविवार की रात को एक अज्ञात चोर ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूटपाट की। चोर महिला के कान के झुमके और दस हजार की नकदी लूटकर फरार गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लखनी गांव में बुजुर्ग महिला रेवती देवी अपने घर में अकेले रहती है। रविवार की रात को अज्ञात चोर अकेले का फायदा उठाकर महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के कान से झुमके खींच लिए और दस हजार की नकदी भी लूट ली। महिला ने फोन पर राजस्व उप निरीक्षक को घटना की जानकारी दी।

राजस्व उप निरीक्षक रेनू भंडारी ने बताया कि महिला की मौखिक सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। राजस्व पुलिस अज्ञात चोर का पता लगा रही है। शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें