कपकोट व दुग-नाकुरी तहसील में झमाझम बारिश
जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। गुरुवार को ओलावृष्टि हुई और शनिवार को तेज बारिश हुई। कपकोट में दो घंटे तक बारिश हुई, जिससे तापमान 29 से घटकर 23 डिग्री हो गया। किसान इसे धान बुवाई के लिए संजीवनी मान...

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को जमकर ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को मौसम सही रहा, लेकिन शनिवार अपराह्न तीन बजे से एक बार झमाझम बारिश शुरू हो गई। कपकोट, दुग नाकुरी तहसील में दो घंटे जमकर बारिश हुई, जबकि जिला मुख्यालय व कांडा में हल्की बारिश हुई है। गरुड़ को अभी बारिश की दरकार है। किसान इस बारिश को छिड़कवा धान बुवाई के लिए संजीवनी मान रहे हैं। प्रगतिशील किसान पार्वती खेतवाल, प्रताप सिंह, मोहन सिंह ने बताया कि बारिश से फल तथा सब्जी उत्पादन को भी लाभ होगा। बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
एक दिन पहले जहां तापमान 29 डिग्री चल रहा था वह घटकर 23 डिग्री हो गया है। बारिश से सबसे अधिक राहत वन विभाग को मिली है। जंगलों में लगने वाली आग पूरी तरह शांत हो गई है। बारिश के चलते उन लोगों को खासी परेशानी हुई, जहां शादी-विवाह के कार्यक्रम चल रहे हैं। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम का मिजाज आगे भी इसी तरह का बना रहेगा। 04 बीजीएच 07 पी: कपकोट में इस तरह हो रही झमाझम बारिश।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।