कांडा ओलावूष्टि से फसल व सब्जी उत्पादान को झटका
जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। कपकोट क्षेत्र के गांसी गांव में ओलावृष्टि हुई। कांडा तहसील में एक घंटे तक ओलावृष्टि से फल और सब्जी उत्पादन को नुकसान हुआ। बारिश ने तापमान को 29 डिग्री से घटाकर 23...
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को कपकोट क्षेत्र के गांसी गांव जमकर ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को मौसम सही रहा, लेकिन शनिवार अपराह्न तीन बजे से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। कांडा तहसील क्षेत्र में एक घंटे तक जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। इससे फल तथा सब्जी उत्पादन को झटका लग गया है। शनिवार की शाम चार बजे से कांडा के कुनैड़ा, डिगराली, थर्प, लेक्सूना, कांडेकन्याल में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलों ने गेहूं की फसल सहित माल्टा, नींबू, आम के अलावा बेल वाली सब्जी को नुकसान पहुंचाया है। दुग नाकुरी तहसील में दो घंटे जमकर बारिश हुई, जबकि जिला मुख्यालय हल्की बारिश हुई है।
गरुड़ को अभी बारिश की दरकार है। किसान इस बारिश को छिड़कवा धान बुवाई के लिए संजीवनी मान रहे हैं। प्रगतिशील किसान पार्वती खेतवाल, प्रताप सिंह, मोहन सिंह ने बताया कि बारिश से फल तथा सब्जी उत्पादन को भी लाभ होगा, ओलों से फसल को नुकसान होगा। बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। एक दिन पहले जहां तापमान 29 डिग्री चल रहा था वह घटकर 23 डिग्री हो गया है। बारिश से सबसे अधिक राहत वन विभाग को मिली है। जंगलों में लगने वाली आग पूरी तरह शांत हो गई है। बारिश के चलते उन लोगों को खासी परेशानी हुई, जहां शादी-विवाह के कार्यक्रम चल रहे हैं। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम का मिजाज आगे भी इसी तरह का बना रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।