Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsLIC Employees Strike for Recruitment Demands Amidst Staff Shortages

बीमा कर्मचारी संघ ने की एक घंटे की हड़ताल

भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी एक घंटे की हड़ताल पर रहे, जहां उन्होंने गेट मीटिंग और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने नई भर्ती की मांग की है, जो लंबे समय से अनसुनी रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरThu, 20 Feb 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
बीमा कर्मचारी संघ ने की एक घंटे की हड़ताल

एक सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी एक घंटे तक हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने गेट मीटिंग की और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह चुप नहीं रहेंगे। बीमा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी गुरुवार को साढ़े बारह बजे एलआईसी कार्यालय गेट पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से नई भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनसुनी हो रही है। इस कारण आए दिन स्टाफ की कमी हो रही है। नई भर्ती नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर नंदन सिंह धामी, अनिल गोस्वामी, चंद्रशेखर पाठक, नवीन चंद्र बिष्ट, प्रियंका कुमारी तथा अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें