आईटीबीपी के पूर्व सैनिक की खाई में गिरने से मौत
कोतवाली पुलिस क्षेत्र में एक पूर्व आईटीबीपी सैनिक की शादी समारोह से लौटते समय खाई में गिरकर मृत्यु हो गई। शव रातभर खाई में पड़ा रहा, जिसे दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने देखा। मृतक की पहचान 68 वर्षीय शेखर...

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत लोनिवि जाने वाले मार्ग पर खाई में गिरने से आईटीबीपी के एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। वह एक शादी-समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। रातभर शव खाई में पड़ा रहा। दूसरे दिन आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रख दिया है। परिजनों के आने पर कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह सूचना मिली की कैलखुरिया से लोनिवि को जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास पूड़ी और हलवे साथ खाने का सामान पड़ा मिला। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मॉर्चरी में रख दिया। बाद में मृतक की निशाख्त 68 वर्षीय शेखर पुत्र मनोरथ भट्ट, भट्ट कॉलोनी ठाकुरद्वारा के रूप में हुई। मृतक आइटीबीपी के पूर्व सैनिक थे। मेडिकल पर रिटायरमेंट किया था। वह घर पर अकेले रहते थे। पत्नी बिमला भट्ट भी आईटीबीपी हल्द्वानी में तैनात हैं। मृतक के एक लड़का और दो लड़कियां हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी होगी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि वह एक शादी-समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। फिसलकर खाई में गिरने से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।