Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsDehradun Bus Breaks Down Near SBI Tirahe Passengers Stranded

स्टेशन से बाहर निकलते ही रोडवेज बस का वाटर पंप खराब

देहरादून डिपो की एक बस बागेश्वर स्टेशन से निकलते ही आधा किमी पर खराब हो गई। बस का वाटर पंप खराब होने पर 15 यात्री परेशान हो गए। सूचना मिलने पर बागेश्वर डिपो से नई बस आई और यात्रियों को देहरादून...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 25 April 2025 07:13 PM
share Share
Follow Us on
स्टेशन से बाहर निकलते ही रोडवेज बस का वाटर पंप खराब

देहरादून डिपो की बस बागेश्वर स्टेशन से यात्रियों को लेकर बाहर निकली। आधा किमी से पहले ही बस का वाटर पंप खराब हो गया और बस एसबीआई तिराहे पर खराब हो गई। बस में बैठे करीब 15 यात्री परेशानी में आ गए। इसके बाद चालकों ने अपने अधिकारियों से बात की। आधे घंटे बाद बागेश्वर डिपो की नई बस वहां पहुंची और यात्रियों को लेकर देहरादून रवाना हुई। देहरादून डिपो की बसें दिल्ली समेत प्रदेश के नई टिहरी, पुरौला, कोटद्वार समेत कई शहरों में चलती है। इसमें बागेश्वर शहर भी शामिल है। प्रदेश के कई डिपो को नई बसें मिलीं, लेकिन सिर्फ दो नई बसें मिलीं जो मसूरी-दिल्ली चल रही हैं। अन्य रूटों पर अभी भी पुरानी बसें संचालित हो रही हैं। इस कारण बसें आए दिन खराब हो रही हैं। शुक्रवार को भी देहरादून की एक बस यात्रियों को लेकर बागेश्वर रोडवेज स्टेशन बिलौना से चलीं। अभी बस आधा किमी ही चली थी कि एसबीआई तिराहे के पास बस का वाटर पंप खराब हो गया और बस खड़ी हो गई। बस में बैठे करीब 15 यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इसकी सूचना चालक व परिचालक ने देहरादून डिपो को दी। डिपो के कर्मचारियों ने बागेश्वर डिपो में संपर्क किया। यहां अतिरिक्त बस होने के कारण उन्होंने व्यवस्था कर दी। इसके बाद बस यात्रियों को लेकर देहरादून रवाना हुई। बस चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इधर देहरादून डिपो के फोरमैन भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देहरादून आने वाली बस का वाटर पंप खराब हो गया है। बस बागेश्वर खड़ी है। यहां से मिस्त्री भेजे हैं। जल्द बस ठीक हो जाएगी। बागेश्वर डिपो से मिली बस में यात्री देहरादून रवाना किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें