Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsCongress Protests Against Minister s Indecent Remarks in Bageshwar

प्रेमचंद के बयान पर भड़के कांग्रेसी

बागेश्वर में कांग्रेस ने मंत्री प्रेमचंद के अमार्यादित बयान पर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता बेलगाम हो गए हैं और कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 22 Feb 2025 01:04 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमचंद के बयान पर भड़के कांग्रेसी

बागेश्वर, संवाददाता सदन में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद के अमार्यादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता बेलगाम हो गए हैं। जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के विधायक व नेता बेलगाम हो गए हैं। वह आए दिन अनर्गल बयानबाजी करने के साथ सत्ता की हनक भी लोगों को दिखा रहे हैं। इसकी करतूथ किसी से छिपी नहीं है। शुक्रवार को भाजपा के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी है। उन्होंने जो बयान दिया है उससे कांग्रेस आहत हैं। उनके बयान पहाड़ विरोधी है। मंत्री यह भूल गए हैं कि उन्हें जो सत्ता मिली है वह पहाड़ के लोगों की कुर्बानी से ही मिली है। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल, सीएम व प्रदेश रसरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजेंद्र परिहार, किशन गिरी, कुंदन गिरी, हरीश त्रिकोटी, फिरोज खान, राजेंद्र कुमार, भूपाल सिंह, राहुल बाराकोटी, बसंत नाथ, हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड सरकार को भंग करें मोदी व नड्डा

बागेश्वर। प्रेम चंद अग्रवाल के बयान पर सवाल संगठन ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि पहाड़ की इस बेइज्जती के बाद वर्तमान उत्तराखंड सरकार को एक मिनट के लिए भी बने रहने का अधिकार नहीं बचा है। यदि पहाड़ के प्रति थोड़ा भी सम्मान नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा में है तो उत्तराखंड सरकार को भंग कर जनता से माफी मांगे। विधायकों से भी पूछा हैकि इतनी जघन्य गाली सुनने के बाद भी वह चुप क्यों बैठे हैं। मुख्यमंत्री भी इस गाली का हिस्सा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें