द्वाराहाट में कांग्रेसियों ने दी मृतकों का श्रद्धांजलि
शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। बैठक में महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दीपिका आर्या को नगर कांग्रेस अध्यक्ष चुना...

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में माए गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पार्टी की मजबूती पर भी चर्चा की गई। शुक्रवार को नपं अध्यक्ष संगीता आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नगर कार्यकारिणी का गठन कर दीपिका आर्या को नगर कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया। लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक ने कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। महिलाओं से कहा कि मजबूती से लिए आगे बढ़ने के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार की संगठन की कार्य योजना के बारे में भी बताया। वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धांजलि दी। यहां महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष राधा आर्या, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, भुवन लहरी, दिनेश आर्या, पूर्व नपं अध्यक्ष विनोद जोशी, हेम मठपाल, प्रमोद कुमार, बीना देवी, गंगा देवी, भावना देवी, एनसी काण्डपाल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।