Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsCollapse of Footbridge in Maholi Due to Dumping Zone Disaster Residents Demand Urgent Repairs

बारिश में खड़िया के डंप मलबे से टूटी पुलिया आज तक नहीं बनी

दुग नाकुरी तहसील के महोली में खड़िया खनन से निकले मलबे के कारण जलमानी में बनी पैदल पुलिया ध्वस्त हो गई। छह महीने बीत जाने के बाद भी इसे नहीं बनाया गया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए जल्द पुलिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 7 Feb 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
बारिश में खड़िया के डंप मलबे से टूटी पुलिया आज तक नहीं बनी

दुग नाकुरी तहसील के महोली में खड़िया खनन से निकले मलबे का डंपिंग जोन ध्वस्त हो गया था। इससे जलमानी में बनी पैदल पुलिया ध्वस्त हो गई थी। छह महीने बीत जाने के बाद भी यह नहीं बन पाई है। लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। जल्द पुलिया बनाने की मांग की है। मालूम हो कि गत वर्ष बरसात में महोली गांव में खड़िया के मलबे का डंपिंग जोन फट गया। इसके मलबे से पुंगरनदी के जलमानी में बनी पैदल पुलिया ध्वस्त हो गयी थी। अभी तक संबंधित विभाग ने सुध नही ली है। एक मात्र पैदल रास्ता जलमानी, स्यांकोट, महरुड़ी, धरमघर को जोड़ता है। लोग इसी पुलिया से जाते हैं। इतना ही नहीं महोली और जलमानी के अपने मवेशियों को इसी पुलिस से ले जाते हैं। पुल नहीं बनने से लोग परेशान हैं। ग्रामिणों द्वारा पुलिया समय पर न बनने से रोष जताया है। जलमानी के पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान उत्तम सिह, निवर्तमान श्रेत्र पंचायत गणेश सिंह, राजन सिंह, नरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, नारायण सिह आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें