Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsBJP Workers Celebrate Bhupesh Upadhyay s Appointment with Grand Welcome in Bageshwar

पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर एकजुट रहें कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में राज्य दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता कांडाधार से भागीरथी बाईपास तक रैली निकालकर पहुंचे, जहां फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSun, 27 April 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर एकजुट रहें कार्यकर्ता

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में दर्जा मंत्री का भव्य स्वागत किया। कांडाधार से भागीरथी बाईपास तक एक विशाल स्वागत रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। वहां से पैदल यात्रा बीजेपी कार्यालय तक पहुंची, उनके फूल मालाओं और फूल बरसाने के साथ राज्य दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय का स्वागत किया। राज्य दर्जा मंत्री बनने के प्रथम बार बागेश्वर पहुंचे उपाध्याय का बीजेपी पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया। विधायक सुरेश गढ़िया और राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय ने पद मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी और 2027 के चुनाव की तैयारी को मजबूती से एकजुट होकर लड़ेंगे और जितने का काम करेंगे और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें