Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsBageshwar Holi Celebration Turns Violent Elderly Man s Nose Bitten Off in Dispute

ग्रामीण ने बजुर्ग की नाक काटी

बागेश्वर में होली के दौरान एक विवाद में 42 वर्षीय दीवान सिंह ने 67 वर्षीय खीम सिंह की नाक काट दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो हिंसक हो गई। खीम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 10 March 2025 12:21 PM
share Share
Follow Us on
ग्रामीण ने बजुर्ग की नाक काटी

बागेश्वर। चीरबंधन के बाद जहां पहाड़ों में होली गायन शुरू हुआ है वहीं हुड़दंग भी शुरू हो गया है। रविवार की रात किसी बात को लेकर दो ग्रामीणों में विवाद हो गया। विवाद इतना गहराया कि एक ग्रामीण ने एक बुजुर्ग की नाक काट डाली। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र विशन सिंह निवासी गाजली का उसी गांव के 67 वर्षीय खीम सिंह पुत्र धन सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में विवाद गहरा गया। दीवान सिंह ने अपने दांत से खीम सिंह की नाक चबाकर काट दी। इस झगड़े में बुजुर्ग लहुलूहान हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया। अस्पताल की सूचना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।