Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsArson Attack on Vehicle in Kapkot Police Investigation Pending

घर के पास खड़े वाहन पर लगाई अराजक तत्वों ने आग

कपकोट के रीठाबगड़ में अराजक तत्वों ने मोहन सिंह के वाहन को आग लगा दी। वाहन घर के आगे खड़ा था और घटना की जानकारी उन्हें अगले दिन मिली। मोहन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन थानाध्यक्ष ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरThu, 8 May 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
घर के पास खड़े वाहन पर लगाई अराजक तत्वों ने आग

कपकोट। तहसील के रीठाबगड़ के पास घर के आगे खड़े वाहन को अराजक तत्वों ने आग लगा दी। भराड़ी निवासी मोहन सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने बताया उन्होंने अपने घर के आगे वाहन संख्या यूके-02-627 खड़ी कर रखी थी। बुधवार की रात किसी अराजक तत्व ने उस पर आग लगा दी। घटना की जानकारी उन्हें दूसरे दिन हुई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर कपकोट के थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें