रानीखेत: फागोत्सव के तहत होली जुलूस ने जमाई रंगत
पर्यटन नगरी में पहली बार फागोत्सव के तहत महिला होली गायन और स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 18 महिला टीमों ने भाग लिया, जिसमें अल्मोड़ा और नैनीताल की टोलियाँ शामिल थीं। सांस्कृतिक जुलूस के बाद...
पर्यटन नगरी में पहली बार फागोत्सव के तहत आयोजित महिला होली गायन और स्वांग प्रतियोगिता में विविध रंग देखने को मिले। सांस्कृतिक जुलूस में महिला टोलियों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, नैनीताल सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों की 18 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। शिव मंदिर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में जहां गायन के माध्यम से धूम मची, वहीं विविध स्वांगों ने भी लोगों को खूब गुदगुदाया। रानीखेत सांस्कृतिक समिति की तरफ से पहली बार पर्यटन नगरी में महिला होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। रविवार पूर्वाह्न विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिला होल्यारों की टीमों ने नगर में भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला। केमू स्टेशन, सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन, विजय चौक, जरूरी बाजार होते हुए सांस्कृतिक जुलूस यहां शिव मंदिर पहुंचा। इसके बाद होली गायन और स्वांग प्रतियोगिता शुरू हुई। शिव के मन मां ही बसे काशी..., मेरो रंगिलो देवर घर ऐ रो छ..., सहित तमाम होली गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी। बाजार में जगह जगह लोगों ने होल्यारों के लिए जल पान की व्यवस्था की हुई थी। होली महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
इन टीमों ने की शिरकत
महिला प्रतिज्ञा समूह चौकनी, महिला शक्ति गाड़ी, मातृ शक्ति समूह सिलोर, जय गोलू देवता महिला समूह खनया, कैंट टीचर्स रानीखेत, नीलकंठ महिला समिति आबकारी, मातृशक्ति सौंखला, नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल, मां नंदा सुनंदामहिला ग्रुप रानीखेत, नारी शक्ति रानीखेत, महिला टीम अल्मोड़ा, च्येली ब्वारी रानीखेत, लोक लहरिया होलियार पिलखोली, महिला शक्ति संस्था रानीखेत, होली की टोली पिलखोली, रंगीलो दोरयाव द्वाराहाट, बींग सौनी माय रूट, महिला संगठन चिलियानौला की टीमों ने भाग लिया।
ये रहे मौजूद
ब्लाक प्रशासक हीरा रावत, दीपक करगेती, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, दीपक पंत, अशोक पंत, अगस्त लाल साह, राजेंद्र पंत, गौरव तिवारी, मोहन नेगी, अभिषेक कांडपाल, भुवन पपने, जगदीश कुमार, रामेश्वर गोयल, कैलाश पांडे, कैंट बोर्ड सीईओ कुनाल रोहिला, राजेंद्र बिष्ट आदि।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।