Women Congress Demands 33 Reservation and Highlights Women s Safety Issues महिला कांग्रेस ने मांगा 33 फीसदी आरक्षण, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsWomen Congress Demands 33 Reservation and Highlights Women s Safety Issues

महिला कांग्रेस ने मांगा 33 फीसदी आरक्षण

-अल्मोड़ा में कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया गोष्ठी का आयोजन -देश में बढ़ रहे

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 4 April 2025 03:37 PM
share Share
Follow Us on
महिला कांग्रेस ने मांगा 33 फीसदी आरक्षण

नगर में महिला कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग की। साथ ही केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन और जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि आज देश में 70 फीसदी महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार महिलाओं के हित में निर्णय नहीं ले पा रही है। केंद्र और राज्य सरकार महज भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। इस दौरान पार्षद जानकी पांडेय को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री जया जोशी, तारा तिवारी, प्रदेश सचिव लीला जोशी, नगर उपाध्यक्ष दीपा गोस्वामी, नगर अध्यक्ष दीपा साह, प्रदेश सचिव लता तिवारी आदि थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।