अल्मोड़ा में दोपहर बाद बादल छाने से बढ़ी ठंड
नगर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद घने बादल छाने से ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई, जो चार डिग्री से घटकर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह हल्के बादल थे, लेकिन दोपहर...

नगर व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद घने बादल छाने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने से लोग काफी परेशान रहे। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में दिन भर मौसम में कई बदलाव आए। सुबह के समय लोगों को ठंड से जूझना पड़ा। उस समय क्षेत्र में हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर होते ही धूप खिलनी शुरू हो गई थी। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में एकाएक घने बादल छाने लगे। घने बादलों छाने और हवाओं के कारण लोगों को ठंड से ठंड में इजाफा हो गया। इस कारण न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस था। वहीं, शनिवार को घटकर तीन डिग्र्री पहुंच गया। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।