Uttarakhand Kranti Dal Launches Membership Campaign Targeting BJP and Congress चौखुटिया में उक्रांद ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsUttarakhand Kranti Dal Launches Membership Campaign Targeting BJP and Congress

चौखुटिया में उक्रांद ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

दोनों के खिलाफ खीड़ा-तड़ागताल में चलाया सदस्यता अभियान दोनों के खिलाफ खीड़ा-तड़ागताल में चलाया सदस्यता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 15 June 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
चौखुटिया में उक्रांद ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

चौखुटिया। उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यों ने रविवार को खीड़ा, तड़ागताल क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। राज्य के हित में जनता से उक्रांद के साथ जुड़ने की अपील की। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के पहले दिन उक्रांद कार्यकर्ताओं ने खीड़ा, तडागताल आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उक्रांद की नीतियों व संघर्ष के बारे में बताया। राष्ट्रीय पार्टियों पर राज्य की अवधारणा के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। जनता से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की गई। अलग-अलग स्थान पर नुक्कड़ सभा की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने राज्य को लूटने ,खसोटने का काम किया है। राज्य निर्माण के 25 साल बाद भी स्थाई राजधानी गैरसैंण, उत्तराखण्ड में सशक्त भू -कानून, मूलनिवास 1950 लागू नहीं हो सका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।