सुनियोजित तरीके से नशे को बढ़ावा दे रही सरकारें
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने 'नशा नहीं रोजगार दो' अभियान के तहत द्वाराहाट में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। लोगों ने राज्य में नशे के बढ़ते प्रभाव के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और नशे के खिलाफ एकजुट...
द्वाराहाट। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेतृत्व में ‘नशा नहीं रोजगार दो अभियान के तहत मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ सभा हुई। लोगों ने राज्य में नशे के बढ़ते प्रभाव पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सरकारें सुनियोजित तरीके से नशे को बढ़ावा दे रहीं हैं। नशा नहीं रोजगार दो-काम का अधिकार दो अभियान के तहत सदस्य कुवाली, बग्वालीपोखर, कफड़ा, गगास, मल्ली मिरई होते हुए द्वाराहाट पहुंचे। मुख्य चौराहे पर जन सभा कर राज्य में बढ़ते नशे क प्रभाव पर चिंता जताई। लोगों से नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सरकारों ने राज्य की अस्मिता और मूल अवधारणा के साथ खिलवाड़ किया है। सरकारें सुनियोजित तरीके से नशे को बढावा दे रही हैं। ताकि जनता का ध्यान पूंजीपतियों व माफियाओं की लूट से भटकाया जा सके। अगर समय रहते प्रदेशवासियों ने जागरूकता नहीं दिखाई तो उत्तराखंड की अस्मिता और सामाजिक संरचना बिखर जाएगी। यहां जिलाध्यक्ष महेश फुलारा, जिला महासचिव प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश चंद्र आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।