उमेश पुरी की हुई सोडसी, अमर पुरी को मिली गद्दी
सोमेश्वर के प्राचीन कालिका मंदिर सर्प में हुआ कार्यक्रम उमेश पुरी की हुई सोडसी, पुरी को मिली गद्दी उमेश पुरी की हुई सोडसी, पुरी को मिली गद्दी

सोमेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के प्राचीन कालिका मंदिर सर्प में ब्रह्मलीन महन्त उमेश पुरी महाराज की सोडसी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भजन-कीर्तन, सुन्दरकांड, पूजा-अर्चना और भण्डारे का आयोजन हुआ। सभी ने ब्रह्मलीन संत की समाधि पर दर्शन किए और पूजा-अर्चना और यज्ञ में आहुति दी। शुक्रवार को कालिका मंदिर सर्प में सोडसी कार्यक्रम हुआ। इसके बाद अमर पुरी महाराज को मंदिर के महंत की गद्दी दी गई। उनके गुरु पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अष्ट कौशल महंत सम्राट अशोक पुरी महाराज ने उन्हें गद्दीसीन किया। अनेक क्षेत्रों से आए साधु-संतों सहित ग्रामवासियों ने माला पहनाकर उन्हें मंदिर का महंत बनाया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, निवर्तमान जिपं सदस्य गीता जोशी, कैलाश जोशी, दीपा जोशी, स्वामी बाल गोपालानन्द, महंत शंकर पुरी महाराज, अमावस गिरी, द्रोणागिरी, राम देव, शान्ति गिरी, राकेश गिरी, राम गिरी, बिन्दु जोशी, दिनेश जोशी, कृष्णा नन्द, भैरव दत जोशी, बब्लू पाण्डेय, सतीश जोशी, मंगल पाण्डेय, विजय जोशी, डॉ. देवेन्द्र कुमार, दिनकर जोशी, ललित उपाध्याय, कमल राणा, सुन्दर सिंह राना, ललित जोशी, प्रकाश जोशी, जगदीश जोशी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।