मेघनाथ ने शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को किया मूर्छित
अल्मोड़ा के विभिन्न जगहों पर रामलीला का हुआ मंचन अल्मोड़ा के विभिन्न जगहों पर रामलीला का हुआ मंचन
अल्मोड़ा, संवाददाता। नगर के विभिन्न जगहों पर रामलीला मंचन जारी है। गुरुवार रात नंदा देवी में हुई रामलीला में राम सेतु निर्माण लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध आदि का मंचन हुआ। मेघनाथ ने लक्ष्मण को शक्ति का प्रयोग कर मूर्छित कर दिया। श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी की ओर से हुई रामलीला की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मंचन के आठवें दिन विभीषण-रावण संवाद का मंचन हुआ। विभीषण ने रावण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन रावण नहीं माना। सेना की ओर से लंका जाने के लिए राम सेतु का भी निर्माण किया गया। रामेश्वरम पूजन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण मेघनाथ संवाद, लक्ष्मण शक्ति आदि का मंचन हुआ। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, राजेंद्र तिवारी, जया पांडे, चंचल तिवारी, अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर, नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, तारा चंद्र जोशी, प्रकाश पांडे, अर्जुन सिंह बिष्ट, मंजुल मेहता, अमरनाथ सिंह नेगी, दीपक वर्मा, अनिल सनवाल, गीता मेहरा, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, संतोष मिश्रा, गोपाल भंडारी, अमित उप्रेती, सारांश मंगोली, मोहन भंडारी, भरत नेगी, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।