द्वाराहाट में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
राज्य आंदोलनकारियों और यूकेडी ने किया प्रदर्शन नगर में जुलूस निकालकर मंत्री अग्रवाल का फूंका

द्वाराहाट, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री पर पहाड़ विरोधी बयानबाजी के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों और यूकेडी ने रविवार को नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्य चौराहे पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला फूंक विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। यूकेडी पार्टी कार्यालय से मुख्य चौराहे तक पुतले के साथ निकाले गए जुलूस में जमकर नारेबाजी की गई। यूकेडी नेता पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनाने के लिए 42 लोगों ने शहादत दी। हजारों लोग घायल हुए। आज प्रेमचंद अग्रवाल जैसे मंत्री पहाड़ के लोगों के खिलाफ विधानसभा पटल पर शर्मनाक टिप्पणी कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी आवाज उठाने वाले विधायकों को धमका रही हैं। उन्होंने सीएम व सरकार पर तमाम सवाल उठाए। यहां जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, कुंदन बिष्ट, बीरेंद्र बजेठा, चंदन नेगी, हेम रावत, मनोज अधिकारी, गोपाल राणा, बिपिन चंद्र पंत, दान सिंह राणा, मोहन तिवारी, गोपाल रौतेला, लाल सिंह बिष्ट, हेमंत रौतेला, गोविंद रावत, कमल राणा, केशर सिंह, प्रकाश आर्या, आनंद बिष्ट, बिशन रावत, रवि जोशी, चंदन राणा, कुंदन सिंह, मोहन सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।