Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsNirankari Mission Launches Nationwide Cleanliness Campaign on Baba Hardev Singh s Birthday

कोसी में सफाई करेंगे मिशन के सेवादार

निरंकारी मिशन ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर, रविवार को देश भर में सफाई अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। अल्मोड़ा में सेवादार कोसी की सफाई करेंगे। मिशन हर वर्ष रक्तदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 22 Feb 2025 05:00 PM
share Share
Follow Us on
कोसी में सफाई करेंगे मिशन के सेवादार

निरंकारी मिशन ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। बताया कि बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर निरंकारी मिशन के स्वयं सेवक देश भर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अल्मोड़ा में सेवादार कोसी की सफाई करेंगे। मिशन के संयोजक खीम सिंह रैकुनी ने बताया कि1929 में निरंकारी मिशन की स्थापना हुई थी। मिशन के सेवादार हर वर्ष देश भर में रक्तदान शिविर, सफाई, पौधारोपण अभियान चलाते हैं। रक्तदान के लिए मिशन के नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड दर्ज है। संस्था के स्वयं सेवक बाढ़, भूस्खलन, तूफान आदि आपदाओं के समय सेवा देते हैं। संचालक रामप्रकाश निरंकारी ने बताया कि मिशन पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अमृत परियोजना चला रहा है। इसके तहत रविवार को कोसी बाजार और नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलेगा। इसमें 150 से अधिक मिशन के सेवादार और स्थानीय जनता भागीदारी करेगी। इस मौके पर तारा बिष्ट, माया गुरुंग, सुरेश पांडे, नंदा बल्लभ तिवारी, स्नेहा निरंकारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें