Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsNewly Elected Officials Take Oath in Dwarahat Municipality Ceremony

द्वाराहाट में नगर पंचायत की सरकार ने ली शपथ

द्वाराहाट नगर पंचायत में अध्यक्ष संगीता आर्या सहित सभी सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम सुनील कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सभी ने क्षेत्र के विकास और नगर को स्वच्छ बनाने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 6 Feb 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
द्वाराहाट में नगर पंचायत की सरकार ने ली शपथ

द्वाराहाट, संवाददाता। नगर पंचायत द्वाराहाट के सभागार में गुरुवार को अध्यक्ष सहित सभाषदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिपं प्रशासक व अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की मौजूदगी में एसडीएम सुनील कुमार राज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के शुभारंभ पर एसडीएम ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद हाट वार्ड से निरंजन कुमार साह, शीतलापुष्कर वार्ड से नवीन कुमार साह, बाजार वार्ड से रेखा देवी और विद्यापुर कनार वार्ड से नीतू देवी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष संगीता आर्या व सभी सभासदों ने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। अध्यक्ष संगीता आर्या ने कहा उनकी प्राथमिकता होगी कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष व प्रशासक उमा सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र किरौला ने सभी से एकजुट होकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। यहां अनिल चौधरी, केपीएस अधिकारी, जोधा सिंह बिष्ट, देब सिंह अधिकारी, कमल साह, ईओ जीवन सिंह रावत, थाना प्रभारी अशोक कुमार, जगदीश रौतेला, भगवान चौधरी, दिनेश आर्या आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें