New Appointments in National Union of Journalists Rajendra Singh Bisht as Almora District President राजेंद्र बने एनयूजे (इंडिया) के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsNew Appointments in National Union of Journalists Rajendra Singh Bisht as Almora District President

राजेंद्र बने एनयूजे (इंडिया) के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष

रानीखेत में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने राजेंद्र सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष और दिनेश चंद्र भट्ट को महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 15 June 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
राजेंद्र बने एनयूजे (इंडिया) के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष

रानीखेत। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की तरफ से रानीखेत के राजेंद्र सिंह बिष्ट को संगठन का अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे एवं प्रदेश के मुख्य संरक्षक संजय तलवार की संस्तुति पर बिष्ट का मनोनयन किया है। उनके अलावा दिनेश चंद्र भट्ट को महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, सचिव प्रमोद बमेठा, कुमाऊं मंडल प्रभारी दिनेश जोशी, गढ़वाल मंडल प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन, बागेश्वर जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव व हरिद्वार जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।