‘आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिक सोच को दें प्रोत्साहन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मानसखंड विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने चंद्रशेखर रमन के कार्यों का...

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मानसखंड विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि यह युग विज्ञान का है। हमे आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानकि सोच को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। विज्ञान से जीवन आसान हो गया है। इसे सकारात्मक रूप में अपनाने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर रमन के जन्मदिवस पर विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सीवी रमन की ओर से किए गए कार्यों का बखान किया। कहा कि बदलती जलवायु परिघटनाओं को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हमें विज्ञान का इस रूप में उपयोग करना होगा जो हमारे पर्यावरण के अनुकूल हो तथा हमारे संसाधनों के लिए संचयात्मक उपलब्धता को सुनिश्चित करता हो। जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ सुनील नौटियाल, मानसखंड विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ नवीन चंद्र जोशी, डॉ नरेंद्र सिंह ने रिसर्च प्रस्तुत किए। मेयर अजय वर्मा की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक विनोद राठौर और कैलाश चंद्र जोशी को सम्मानित किया गया। यहां डॉ एसएस सामंत, डॉ धनीराम, डॉ बीपी बिष्ट आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।