Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsMunicipal Trade Board Elections Nomination Paper Scrutiny and Cancellations

व्यापार मंडल चुनाव: उपसचिव पद पर दो नामांकन निरस्त

नगर व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उप सचिव पद के दो प्रत्याशियों के प्रपत्र निरस्त कर दिए गए। अन्य सभी पदों के लिए नामांकन सही पाए गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 11 Feb 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
व्यापार मंडल चुनाव: उपसचिव पद पर दो नामांकन निरस्त

नगर व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उप सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र निरस्त कर दिए गए। बताया जा रहा है कि उनके प्रपत्र नियमानुसार पूरे नहीं थे। बाकी अन्य पदों पर सभी के प्रपत्र सही पाए गए हैं। 21 फरवरी को प्रस्तावित व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव समिति जोर शोर से जुटी हुई है। सोमवार को अध्यक्ष सहित अन्य छह पदों पर कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए थे। मंगलवार को समिति ने नामांकन प्रपत्रों की जांच की। अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर तीन, महिला उपाध्यक्ष पद पर एक तथा उपसचिव पद पर चार लोगों ने नामांकन कराया था, लेकिन जांच में उपसचिव पद के दो प्रत्याशियों के प्रपत्र नियमानुसार पूरे नहीं पाए गए, उनके नामांकन को निरस्त कर दिया गया। कल 12 फरवरी को नामांकन के विरुद्ध आपत्ति लगाई जाएगी, 13 फरवरी को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, चुनाव समिति अध्यक्ष अगस्त साह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा, महासचिव कुलदीप कुमार, विमल भट्ट, हेम भगत आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें