Notification Icon

रानीखेत में न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री पहुंचा

रानीखेत। नगर में लगातार ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अभी क्षेत्र में धूप खिल रही है। लेकिन फिर भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। ठंड बढ़ते ही लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल दिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 10 Nov 2019 12:22 PM
share Share

नगर में लगातार ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अभी क्षेत्र में धूप खिल रही है। लेकिन फिर भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। ठंड बढ़ते ही लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल दिए है। हल्का पाला भी लोगों के लिए कुछ परेशानियां पैदा कर रहा है। क्षेत्र में नंवबर माह की शुरूआत से ही ठंड में इजाफा होने लगा था। पहला सप्ताह बीतने के बाद धीरे-धीरे ठंड और बढ़ने लगी है। रविवार को क्षेत्र भर में सुबह से ही धूप खिली रही। जिसके चलते दिन में ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन सुबह-शाम पाला गिरने के साथ बढ़ रही ठंड लोगों की परेशानियां भी बढ़ा रही है। ठंड का सबसे अधिक असर कामकाजियों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। दिन में ठंड हवाओं के बीच तापमान में भी काफी कमी आई है। रविवार को नगर का अधिकांश तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर आज गिरा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें