Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsLeopard Captured in Almora After Long Terror Residents Breathe Sigh of Relief

कर्नाटक खोला में पिंजरे में फंसा गुलदार, राहत

अल्मोड़ा में लंबे समय से दहशत फैलाने वाला गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गुलदार को रस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा ले जाया गया है। कर्नाटक खोला में गुलदार के आतंक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 7 April 2025 11:36 AM
share Share
Follow Us on
कर्नाटक खोला में पिंजरे में फंसा गुलदार, राहत

अल्मोड़ा। लंबे समय से दहशत फैलाने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गुलदार को रस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा ले जाया गया है। बीते लंबे समय से नगर के कर्नाटक खोला में गुलदार का आतंक बना हुआ था। शाम होते ही गुलदार की चहलकदमी दिखाई देने लगी थी। दहशत में आए लोगों ने वन विभाग से गश्त करने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी। कुछ दिन पूर्व ही यहां पिंजरा लगाया गया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे गुलदार पिंजरे में फंस गया। मौके पर वन दरोगा अमित भैसोड़ा, गौरव शेट्टी, चंद्रदत्त जोशी, भूपेश मुस्यूनी, मनीष आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें